April 20, 2024

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2022

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना :- “Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2022″ के बारे में आज हम आपको संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं स्वागत है आपका हमारे Sarkari Job Find में बिहार सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बिहार मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई योजना बाल कन्या विवाह योजना द्वारा ₹5000 प्रोत्साहन राशि दी जा रही है जिसके अंतर्गत उन सभी लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर है या ST/SC/Pwd के अंतर्गत आते हैं उन सभी लोगों को बिहार मुख्यमंत्री योजना के तहत कन्या विवाह योजना के तहत उनको ₹5000 प्रोत्साहन राशि दी जाती है यदि आप भी बिहार के निवासी हैं और बिहार के किसी भी क्षेत्र में निवास करते हैं तो आपके लिए यह एक बहुत अच्छी खुशखबरी हो सकती है

दोस्तों इस आर्टिकल में हम जानेंगे बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बारे में यदि आप बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बने रहे हम आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना / के बारे में बताएंगे। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ जाएंगे की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए पात्रता क्या है, जरुरी दस्तावेज कोनसे है।

साथ ही आप सब बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऑफलाइन आवेदन / पंजीकरण प्रक्रिया, देय राशि, उद्देश्य, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / एप्लीकेशन फॉर्म / Bihar Chief Minister Kanya Vivah Yojana Offline Application / Registration Process, Amount Due, Purpose, Online Registration / Application Form के बारे में भी जान सकते है।

इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवार को विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना, विवाह के निबंधन को प्रोत्साहित करना, कन्या शिक्षा को प्रोत्साहित करना एवं बाल विवाह को रोकना है।

How To Apply Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की Official Website (पोर्टल) – Link 

Step 1. बिहार समाज कल्याण विभाग पोर्टल / Bihar Social Welfare Department Portal पर जाकर आपको “Mukhyamantri Mahila Sasaktikaran Chtra Yojana” पर क्लिक करना है जिससे एक New Page खुलेगा:-

Step 2. इस New PAGE पर आपको “Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana” पर Click करना है बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की पूरी जानकारी PDF फॉर्मेट में इस PDF File को आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Step 3. बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन फॉर्म पर क्लिक करना है कन्या विवाह, शादी सहायता योजना (Kanya Vivah Yojana 2022 Form pdf Bihar) राज्य में सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए शुरू की गई थी, जिसका बढ़े स्तर पर लोगों ने लाभ भी उठाया था। पिछड़े वर्ग (Below Poverty Line – BPL) की बेटी की शादी में दी जाने वाली 5,000 रुपए की सहायता राशि लड़की (जिसकी शादी होने वाली है) के नाम से चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए दी जाती है।

Step 4. इस लिंक पर क्लिक करने से बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण पत्र खुल जाएगा जो कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Online Application Form
Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Online Application Form

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को साल 2012 में लोक सेवा के अधिकार अधिनियम में शामिल किया गया था। कन्या विवाह,शादी सहायता योजना 2022 का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2022 Form pdf Bihar) भरना जरूरी है। यह पंजीकरण फॉर्म ब्लॉक ऑफिस या पंचायत ऑफिस में मुफ्त में उपलब्ध है। इसके अलावा आप आवेदन पत्र नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 आवेदन पत्र / फॉर्म (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar Apply Online Form) में पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भर कर आपको इसे समाज कल्याण विभाग में जमा करना होगा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत देय राशि

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana अन्तर्गत कन्या के विवाह के समय 5000/- रू० का भुगतान कन्या के बैंक खाते में किया जाता है।

जरूरी योग्यता, पात्रता

मुख्यमंत्री कन्या विवाह, शादी सहायता योजना (Bihar CM Kanya Vivah Sahayata Yojana 2022) के लिए आवेदक नीचे बताई गई योग्यता एवं पात्रता को देख सकते हैं।

  • आवेदक बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • लड़की की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • लड़की जिस लड़के से शादी करने जा रही है उसकी उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत बी०पी०एल० परिवार अथवा ऐसे अन्य परिवार जिनकी आय 60000/- रू0 तक की हो आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना – जरूरी दस्तावेज़

आवेदक परिवार द्वारा कन्या की शादी करने से पहले समाज कल्याण द्वारा बताए गए जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए:

  • निवास प्रमाण-पत्र
  • आय प्रमाण-पत्र
  • लड़की और लड़के की आयु का प्रमाण-पत्र
  • पिछड़ा वर्ग या बीपीएल प्रमाण-पत्र
  • बैंक बचत खाता

Offline Registration Process

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत आवेदन पत्र विहित प्रपत्र में प्रखंड कार्यालय के RTPS काउंटर पर जमा करेंगे तथा इसकी स्वीकृति जांचोपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दी जाएगी।

Utilization Certificate Process

विभिन्न संस्थाओं / सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण ईकाई के कार्यालय से प्राप्त व्यय विवरणी सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र महिला विकास निगम को उपलब्ध कराया जाता है। महिला विकास निगम द्वारा उपयोगिता प्रमाण पत्र निदेशक, समाज कल्याण निदेशालय के माध्यम से महालेखाकार को भेजा जाता है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिला बाल संरक्षण ईकाई के कार्यालय से प्राप्त व्यय विवरणी सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र समाज कल्याण निदेशालय के माध्यम से महालेखाकार को भेजा जायेगा।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अनुश्रवण की प्रक्रिया

जिला स्तर पर जिला परियोजना प्रबंधक/ जिला बाल संरक्षण ईकाई / जिला पदाधिकारी द्वारा मासिक समीक्षा बैठकों में सभी योजनाओं की समीक्षा एवं मूल्यांकन की जाती है तथा राज्य स्तर पर आयोजित मासिक / वैमासिक एवं वार्षिक समीक्षा बैठकों में महिला विकास निगम / विभाग द्वारा योजनाओं की समीक्षा की जाती है। सभी योजनाओं के लिए समेकित एम०आई०एस० प्रणाली के अतिरिक्त थर्ड पार्टी द्वारा समय-समय पर संघात मूल्यांकन तथा निगम के पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की समीक्षा की जाती है।

शिकायत निवारण एवं एस्केलेशन मैट्रिक्स

अनुमण्डल स्तर पर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा जिला स्तर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का कार्यालय कार्यरत है जहाँ इस योजना से सम्बंधित शिकायत और अपील दायर की जा सकती है। इसके अतिरिक्त इस योजना से संबंधित शिकायत जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी तथा राज्य स्तर पर

प्रबंध निदेशक, महिला विकास निगम तथा अपर मुख्य सचिव प्रधान सचिव/सचिव, समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में शिकायत दर्ज की जा सकती है।

Read More…

One thought on “Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *